विभूतिपुर: विभूतिपुर नरहन में लीची चोरी के आरोप में मासूम बच्ची को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल
नरहन वार्ड 8 में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। शुक्रवार को नरहन रायपट्टी प्राथमिक विद्यालय की दूसरी कक्षा की एक मासूम छात्रा को कथित तौर पर लीची तोड़ने के आरोप में एक महिला द्वारा रस्सी से पेड़ में बांधकर दिया गया। रविवार सुबह से इस अमानवीय कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।