विभूतिपुर: विभूतिपुर के कापन में शुक्रवार रात अनियंत्रित वाहन ने दिव्यांग को कुचला, इलाज के दौरान मौत
शुक्रवार रात करीब 8 बजे कापन गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी। सिंघिया घाट-खोकसाहा मुख्य मार्ग पर कापन गांव वार्ड 5 निवासी श्यामसुंदर महतो के घर के समीप एक अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने एक दिव्यांग व्यक्ति को बुरी तरह से रौंद दिया। वाहन खोकसाहा से सिंघिया घाट की ओर जा रहा था, तभी वह विपरीत दिशा में चला गया और सड़क से उतरकर एक घर के दरवाजे से खेत तक घसीट डाला।