विभूतिपुर: विभूतिपुर के भरपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया
भरपुरा पेट्रोल पंप से आगे पासवान टोल के समीप गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान कापन वार्ड 2 निवासी राजकुमार दास निराला के पुत्र अजय कुमार आजाद के रूप में किया गया है।