विभूतिपुर: विभूतिपुर के मोहम्मदपुर सकरा में 200 साल पुराना बरगद का पेड़ घर पर गिरा, लाखों का नुकसान हुआ
मोहम्मदपुर सकरा में रविवार देर रात्रि आई भीषण आंधी तूफान ने वार्ड 12 के मुरिया स्थान जोड़ी कात में भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा शिकार उपेन्द्र सिंह का मकान हुआ है जहां एक अनुमानतः 200 वर्ष पुराना विशाल बरगद का पेड़ धराशायी हो गया। उपेंद्र सिंह का कहना है कि तेज हवाओं के साथ अचानक बरगद का पेड़ उनके मकान पर गिर पड़ा।