विभूतिपुर: विभूतिपुर के मुस्तफापुर बड़हिया गाछी में बुधवार रात घर में घुसकर मारपीट, बुजुर्ग सहित 7 लोग घायल
मुस्तफापुर वार्ड 10 स्थित बड़हिया गाछी गांव में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें एक बुजुर्ग सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज विभूतिपुर के एक स्थानीय अस्पताल में किया गया। पीड़ित हरिओम पासवान ने इस संबंध में विभूतिपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने गांव के ही 10 लोगों को नामजद किया है।