बरेली: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार, जैकेट पहनकर दिखा रहा था 'दबंगई'
“महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, पुलिस जैकेट पहन ‘दबंगई’ दिखाने वाला 12 घंटे में गिरफ्तार” बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी हसन खान ने पुलिस की जैकेट पहनकर बारात में डांस कर रही महिलाओं का वीडियो बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की थी।