गुण्डरदेही: गुण्डरदेही से बालोद मुख्य मार्ग पर ग्राम खुटेरी के बीच मवेशियों का जामवाड़ा, राहगीरों को हो रही है काफी परेशानी
एक तरफ़ पूरे देश में गौ माता को राष्ट्र माता घोसित करने आह्वाहन किया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ़ गुण्डरदेही से बालोद मुख्य मार्ग के ग्राम खुटेरी के बीचो बीच सड़को में मवेशियो का जामवाड़ा लगा हुआ है जिससे राहगीरो में आने जाने में हो रहा है काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले हि यहाँ एक राहगीर मवेशियो से टकराकर घायल हो गया था। समय रहते खुटेरी की सरपंच और ग्रामीण मवेशियो और राहगीरो की सुरक्षा को देखते हुए मवेशियों को सड़क से उठाकर गौठाँन में रखना होगा तब जाकर मवेशी और राहगीर दोनों सुरक्षित रहेंगे।