धमतरी: ग्राम कातलबोड में कलेक्टर की उपस्थिति में निःशुल्क शैक्षिक मार्गदर्शन एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का हुआ समापन
ग्राम कातलबोड मे परिक्षेत्र साहू समाज बानगर के मार्गदर्शन एवं साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ परिक्षेत्र बानगर के नेतृत्व में चल रहे निःशुल्क शैक्षिक मार्गदर्शन एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता गांधी ने बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता हमारे सबसे बड़े शुभचिंतक हैं।