धमतरी: पुराना मंडी सुंदरगंज वार्ड में आयोजित नजूल शिविर में ₹79,161 की गई वसूली
कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार धमतरी नगर क्षेत्र के अंतर्गत विविध वसूली के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। नजूल अधिकारी ने बताया कि आज पुराना मंडी सुंदरगंज वार्ड में आयोजित शिविर में कुल 1 लाख 19 हजार 717 रूपये की वसूली की जानी थी, जिसमें से 79 हजार 161 रूपये की वसूली की गई।