सिसई: नगर गोंदरो टोली में पुलिस ने घरेलू हिंसा मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
Sisai, Gumla | Dec 13, 2024 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार रात जानकारी देते हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के नगर गोंदरो टोली निवासी 38 वर्षीय पुंदेव उरांव पिता स्वर्गीय जगन्नाथ उरांव के ऊपर 2019 में घरेलू हिंसा का कांड दर्ज था। सिसई थाना कांड संख्या 60/19 का वह वारंटी था। सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर गुमला न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।