कटनी ग्रामीण: रूड मूड: विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, ग्रामीणों को किया सतर्क
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रूड मूड उप स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सजग करना और इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना था।