राघोगढ़: भैंसाना में 18 में से शुरू होगा 151 कुंडिया श्रीराम महायज्ञ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अभिनेता आशुतोष राणा होंगे शामिल
Raghogarh, Guna | May 17, 2026 राघोगढ़ के भैंसाना तपोभूमि सिद्ध आश्रम पर संत ब्रजकिशोर पारीक और संस्कृत वेद विद्यालय आवन आचार्य पंडित बेनीप्रसाद वशिष्ठ के सानिध्य में 18 मई से 151 कुंडिया विशाल महायज्ञ शुरू हो रहा है। 17 मई को आयोजन समिति ने बताया, 6 महीने से तैयारी चल रही है रोजाना भंडारा जारी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अभिनेता आशुतोष राणा और लाखों लोग शुभारंभ में शामिल होंगे।