बिजनौर: बिजनौर के रेहड़ के गांव प्रेम नगर पुखेवाला में सांप के काटने से किसान की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jun 15, 2026 बिजनौर में आज सोमवार को सुबह करीब 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव प्रेम नगर पुखे वाला में खेत में दवाई का छिड़काव करते समय सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव निवासी 42 वर्षीय जसवंत सिंह को परिजन डॉक्टर की जगह झाड़ फूंक वालों के पास ले गए जहां पर लगातार उसकी हालत बिगड़ती गई और बाद में मौत हो गई।