बीकानेर के पुलिस थाना कोटगेट ने नकली सोने की ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में परिवादी से सोने के आभूषण दिखाकर ठगी की गई थी। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए नकली सोना असली बताकर लाखों रुपये की ठग