गुण्डरदेही: गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह ने ग्राम हल्दी में सेन समाज सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया, कहा- सेन समाज सेवाभावी है
गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम हल्दी में सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया विधायक जी ने कहा कि सेन (नाई)समाज सेवाभावी समाज है। कई पिंडियों से गांव में सामाजिक कार्यों में सेवा कार्य किया है। समाज के लोग बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार भी सिखाए। जिस समाज में बच्चे पढ़ते हैं वह समाज आगे बढ़ता है। सेन समाज आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गुंडरदेही विधानसभा के तीन ब्लॉक में सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है।