फतुहा: फतुहा नगर के कार्यपालक पदाधिकारी ने वार्ड चार में चल रहे नाली-गली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
Fatwah, Patna | Sep 11, 2025 फतुहा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने नगर परिषद के वार्ड चार में चल रहे नली गली निर्माण का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने वार्ड पार्षद को कहा कि अपनी देखरेख में अच्छी तरह से नली गली का निर्माण कार्य पूरा करायें। निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।