फारबिसगंज: फारबिसगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू
फारबिसगंज के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहें हैं। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं। दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।सभी पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार को 11 बजे लोगों ने पूजा-अर्चना की।