होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कमिश्नर कार्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ, कमिश्नर उपस्थित रहे
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में वंदे मातरम का गायन किया जाता है। इसी क्रम मे बुधवार को करीब 10 बजे आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में वंदे मातरम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर के जी तिवारी, संयुक्त आयुक्त विकास नवल मीणा,उपायुक्त सहित कमिश्नर परिसर के सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी रहे।