धनवार थाना क्षेत्र में पत्थर खदान को लेकर पुराना विवाद बुधवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। गलवाती पंचायत के खैरीडीह गांव के समीप हुई इस घटना में खैरीडीह निवासी रफीक अंसारी (56) की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।