परागपुर: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर का 7 मार्च को दिल्ली में होगा प्रथम दीक्षांत समारोह , होंगी मुख्यातिथि
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयबलाहर का पहला दीक्षांत समारोह नई दिल्ली में आगामी 7 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्यातिथि इस समारोह में शिरकत करेंगी । परिसर की निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमार ने बताया कि वेदव्यास परिसर के कुल 263 छात्र-छात्राओं सहित 21 आचार्य एवं 5 कर्मचारी मंगलवार को इस समारोह के लिए रवाना होंगे।