छीपाबड़ोद: छिपाबडोद पुलिस ने 1.42 करोड़ की स्मैक ज़ब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 732 ग्राम स्मैक जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और स्मैक परिवहन में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। आखाखेड़ी चौराहे के पास उन्हें दो मोटरसाइकिलों पर तीन संदि