मेरठ: मेरठ में नजीर फूड रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया छापा, खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
Meerut, Meerut | Jul 7, 2026 मेरठ के बेगमपुल स्थित नजीर फूड रेस्टोरेंट पर सोमवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने शिकायत मिलने के बाद रेस्टोरेंट से कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।