सुल्तानगंज: भागलपुर का जर्दालू आम राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा, मधुबन नर्सरी से 50 क्विंटल खेप दिल्ली रवाना
सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी पंचायत स्थित मधुबन नर्सरी से इस वर्ष भी प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम की विशेष खेप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा देश के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए दिल्ली भेजी गई है। ‘मैंगो मैन’ के नाम से विख्यात कृषक एवं आम अनुसंधानकर्ता अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बगीचों से चुनिंदा और उच्च गुणवत्ता वाल