राजातालाब: संपूर्ण समाधान दिवस में बनवासी बस्तियों की पेयजल और भूमि समस्या उठाई गई
संपूर्ण समाधान दिवस में बनवासी बस्तियों की पेयजल व भूमि समस्या उठी वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दोपहर लगभग 12 बजे समाज उत्थान सेवा समिति के सहयोग से ग्राम पंचायत गणेशपुर व चौखंडी-भाऊपुर की बनवासी बस्तियों की समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा गया।