वारासिवनी: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत संगठन पर हुई चर्चा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के वारासिवनी आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बालाघाट प्रवास के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठन विस्तार, जिला टीम गठन एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर राम पटेल, गजेन्द्र भारद्वाज, शैलेन्द्र सेठी, दीप चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।