बिहार: अंधन्ना गांव में पूर्व के विवाद को लेकर महिला के साथ बेरहमी से किया गया मारपीट
Bihar, Nalanda | Feb 18, 2024 नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधन्ना गांव में रविवार की सुबह पूर्व के विवाद को लेकर रामस्वरूप बिंद की पत्नी गुलाबी देवी के साथ गोतिया के लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर उसे खेत में फेंक दिया। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। 2 साल पूर्व श्याम बिंद की पत्नी रजिया देवी की हत्या हुई थी ,उसी प्रतिशोध में मारपीट किया गया है।