पथरिया: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने आर्म एक्ट के मामले मे 2 माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
Patharia, Damoh | Jun 12, 2026 पथरिया नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने करीब दो माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी कमलेश उर्फ भद्दू आदिवासी निवासी हर्दवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।