गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने मारपीट मामले में फरार वारंटी को बस स्टैंड से पकड़ा, न्यायालय में पेश किया
शहडोल शनिवार को लगभग 6:00 बजे गोहपारू पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गोहपारू बस स्टैंड के पास से पकड़ा है,और माननीय न्यायालय में पेश किया है,पुलिस ने बताया कि यह वारंटी मारपीट के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।