ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया, क्षेत्राधिकार सदर ने दी जानकारी
क्षेत्राधिकार सदर ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा, चोरी/नकबजनी की घटना कारित करने वाले अभियोग में 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये वांछित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल सहित (जिसकी अनुमानित कीमत करीब- 10 लाख है ) गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।