चंदिया: तहसील कार्यालय के सामने अवैध मिट्टी खनन से हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
Chandia, Umaria | May 12, 2026 उमरिया जिले के चंदिया में तहसील कार्यालय के सामने ही अवैध मिट्टी खनन का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया दिन-रात जेसीबी मशीनों से मिट्टी का उत्खनन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हजारों ट्रॉली मिट्टी निकाली जा चुकी है। खनन कार्य में लगातार दो जेसीबी मशीनें लगी हुई हैं ।