मोतिहारी: मोतिहारी के पिपरा कोठी में टावर पर चढ़ी एक महिला ने एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया
मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र मे एक अजीब मामला सामने आया जहां एक महिला अपने भसुर को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई। करीब 1 घंटे तक टावर पर रही और नीचे उतरने से इंकार करती रही। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रंजीत पासवान पर शराब से संबंधित एक मामला दर्ज था। जिसमें वह फरार था हाल ही में रंजीत के छोटे भाई अजीत पासवान की पत्नी ने पिपरा कोठी थान