नवाबगंज: कुरील पुरवा गांव में लगी आग, गृहस्ती का सारा सामान जलकर हुआ खाक, पीड़ितों ने दी जानकारी
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डमौरा के मजरे कुरील पुरवा में अज्ञात कारणों के चलते कई घरों में आग लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने की सूचना पर सफदरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंचे राजस्व टीम ने पीड़ितों के नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिलाने की बात कही।