आगरा: राजा की मंडी स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की आरपीएफ और मेडिकल स्टाफ ने कराई डिलिवरी, बेटी ने लिया जन्म
Agra, Agra | May 20, 2024 आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर आरपीएफ और मेडिकल स्टाफ ने संयुक्त रूप से प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला की सफल डिलिवरी कराई हैं। आरपीएफ चौकी प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद पचौरी ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर महिला पड़ी थीं। सफल डिलिवरी के बाद आरपीएफ ने महिला को लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जिनकी सुरक्षा में एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं।