डुमरी: वज्रपात से किसान के बैल की मौत, मुखिया ने मुआवजे का दिलाया भरोसा
Dumri, Gumla | Apr 9, 2026 प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत के बंधुआ गांव में बुधवार को अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से ग्रामीण प्रेम सिंह पिता स्व. फिरू सिंह के बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए शाम सात बजे बताया गया कि बैल फुवाल मचान के पास खड़ा था, तभी मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज गर्जन और वज्रपात हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी गांव पहुंच