एटा: ई-रिक्शा चालक से मारपीट का वीडियो सामने आया, शराब के नशे में तीन युवकों ने सैनिक पड़ाव में पीटा, पुलिस जांच में जुटी
एटा में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नगर पालिका गेट के सामने सैनिक पड़ाव में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने चालक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत हुई। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने आपसी कहासुनी के बा