मांझी: डायल 112 की गाड़ी से भागा नशेड़ी, पुलिस ने पीछा कर दोबारा दबोचा
Manjhi, Saran | Aug 1, 2026 मांझी नगर पंचायत के माली टोला निवासी असगर अली को डायल 112 की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि नशे के हालात में परिजनों के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ कर डायल 112 की गाड़ी से थाना ले जा रही थी। इसी दौरान वह वहां से कूद कर भागने लगा । उसे पकड़ने के प्रयास में चौकीदार देवनाथ मांझी गिरकर घायल हो गए।