कलेर: कलेर में पुलिस व केंद्रीय बल का फ्लैग मार्च, निर्वाचन में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मुहिम
Kaler, Arwal | Oct 20, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु अरवल पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कलेर थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। टीम ने सघन फ्लैग मार्च कर आम नागरिकों को निर्भीक वातावरण का संदेश दिया। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।