फतेहपुर: डोलेपुर गांव में खांदी कटने से किसानों की सैकड़ो बीघा फसल में भरा पानी, खांदी कटने से सड़क तक पहुंचा पानी, लगा भीषण जाम
फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव में अचानक नहर की खांदी कटने से किसानों की सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं गांव के अंदर नहर का पानी घुसने से सड़के जाम है। स्थानीय लोग सड़क सहित गांव में पानी आने से खासा परेशान है। जहां फोर्स मौके पर पहुंच नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर नहर की खांदी को बंद करवाने के प्रयास में जुटी हुई है।