मुरैना नगर: कलेक्टर के सख्त निर्देशों का असर,लक्ष्य से पिछड़े पटवारी पर SDM की बड़ी कार्रवाई,तत्काल निलंबन से प्रशासन में मची हलचल।
मुरैना में किसानों की फार्मर आईडी लिंकिंग और लंबित कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई हुई है। ग्राम जींगनी में प्रगति मात्र 20.53 प्रतिशत और 11 सीएम हेल्पलाइन प्रकरण लंबित मिलने पर पटवारी कालीचरण यादव को नोटिस दिया गया था।जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर एसडीएम बीएस. कुशवाह ने कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।