हज़ारीबाग: गोरहर में दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत
गोरहर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उपचालक घायल हो गया। पिकअप वैन (WB41K3341) पुल के नीचे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि रंजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।