राजातालाब: दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, पुलिस को दी सूचना वाराणसी। जंसा क्षेत्र के परमंदापुर गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी परमंदापुर, ने शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे अपनी ट्रैक्टर को खेत की जुताई के बाद अपने घर के दरवाजे पर खड़ा किया था।