फतेहपुर: असोथर के मुराइन मोहल्ले में मोरंग लदे ट्रक की कमानी टूटने से असोथर-सैबसी मार्ग 10 घंटे तक रहा जाम, राहगीर रहे परेशान
एक बालू लदा ट्रक बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के खदान से कठौता - सैबसी मार्ग से असोथर की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक वार्ड नंबर आठ मुराइन मोहल्ला में बुधवार रात 9 बजे के करीब ट्रक की कमानी टूट गई और वह बीच सड़क में ही खड़ा हो गया। चूंकि यह मार्ग पहले से ही संकरा है, ऐसे में दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। अंततः सुबह करीब 8 बजे के बाद कारीगरो