धार: धार में जिला पंचायत सीईओ ने किया 'आजीविका दीदी कैफे' का शुभारंभ, ग्रामीण महिला उद्यमिता को मिला नया आयाम
Dhar, Dhar | Oct 28, 2025 मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पिपलखेड़ा की साई कृपा समर्थ स्व-सहायता समूह की दीदी श्रीमती छाया पंवार द्वारा संचालित “आजीविका दीदी कैफे” का शुभारंभ धार में जिला पंचायत परिसर में किया गया। कैफे का उद्घाटन जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने किया। इस दौरान सहायक कलेक्टर नव किरण कौर भी मौजूद थीं।