धार: मांडु में पर्यटकों के लिए पैरामोटरिंग शुरू, 2000 फीट की ऊंचाई से हवाई सैर का रोमांच कर सकेंगे अनुभव
Dhar, Dhar | Oct 28, 2025 धार जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में पर्यटकों के लिए पैरामोटरिंग की सुविधा शुरू हो गई है। मांडू की प्रसिद्ध मीराबाई की जिरात पहाड़ी पर अब पर्यटक लगभग 2000 फीट की ऊंचाई से हवाई सैर का रोमांच अनुभव कर सकेंगे। हिमाचल के विशेषज्ञ पायलट हिमांशु भाटी और उनकी टीम ने यहां दो पैरामोटरिंग गतिविधियां शुरू की हैं।