मुज़फ्फरनगर: कपड़ों के कारोबार के नाम पर 10 लाख के लोन में 7 लाख गायब, बैंक मैनेजर और दलाल पर ठगी का आरोप, पीड़ित बोले- पैसे मांगने
मुज़फ्फरनगर के बघरा निवासी मुकीम और उनकी पत्नी रोशन जहाँ ने यूनियन बैंक कुटबी शाखा के मैनेजर और एक दलाल पर 10 लाख रुपये के लोन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दंपति का कहना है कि मार्च 2026 में कपड़ों के कारोबार के लिए लिया गया लोन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। उनके खाते में केवल 3 लाख रुपये बचे हैं। मामले की जांच सीओ स्तर पर चल रही है।