छतरपुर: प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने एसपी से मांगी सुरक्षा, 5 लोगों पर धमकी देने का आरोप,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन।
छतरपुर प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला मोना ने आज 12 जून दोपहर करीब 3:30 बजे आवेदन देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे हैं और घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं।महिला के अनुसार उसने और उसके पति जगदेव ने बालिग होने के बाद आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज की है।