पनागर: देवरी में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती पर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले ईंट-डंडे, मामला दर्ज
थाना पनागर के देवरी क्षेत्र में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती खरीदने जैसी मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग लहूलुहान हुए हैं। घटना बीती रात की है। पहले पक्ष से 20 वर्षीय विकास उर्फ बटला कोल ने शिकायत दर्ज कराई कि जब उसकी मामी दुकान से अगरबत्ती ले रही थीं, तभी सुरेन्द्र कोल ने आकर विवाद शुरू कर दिया और उसके ऊपर इट से हम