शुजालपुर: फ्रीगंज स्थित कुरियर ऑफिस में चोरी, 4.5 लाख नकद व 50 से अधिक पार्सल ले उड़े बदमाश
शुजालपुर के फ्रीगंज स्थित प्रिंस इंटरप्राइजेस के कुरियर ऑफिस में शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात हुई। रात करीब 12:30 बजे अज्ञात बदमाश छत का रोशनदान काटकर कार्यालय में घुस गए। संचालक विनोद अहिरवार के अनुसार चोरों ने लोहे के सरिये काटकर करीब दो फीट का रास्ता बनाया और तार के सहारे 15 फीट नीचे उतरे। एक बदमाश अंदर पहुंचा, जबकि दूसरा छत पर निगरानी करता रहा। बदमाशो