शामली: शामली में अपना घर आश्रम के निकट मिला एक युवक का शव
Shamli, Shamli | May 26, 2026 शामली जिले में एक मृतक का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक का शव शामली में करनाल रोड पर स्थित अपना घर आश्रम के निकट मिला है। युवक की जेब से पहचान पत्र भी मिला है, जिस पर नीतीश कुमार लिखा हुआ है। संभावना जताई जा रही है मृतक किसी कंपनी में कार्य करता था।