विदिशा नगर: मिर्जापुर-धतुरिया के बीच कार हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरी, शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा, थाने में नहीं है सूचना
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर और धतुरिया के एक कार सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त मिली है। उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, ऐसी आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद वह सड़क से अनियंत्रित होकर उतर गई हो। शुक्रवार की सुबह 9बजे लोगों ने इस वाहन को देखा, हालांकि वाहन के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। वही सिविल लाइन थाने मे कोई सूचना नही है।